Bhopal Suicide News: बेरोजगारी से मायूस होकर ट्रेन के सामने कूदा

Share

Bhopal Suicide News: काम की तलाश में गया था मंडीदीप, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के मिसरोद इलाके में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली हैं। बताया जाता है कि वह बेरोजगारी की वजह से परेशान चल रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया वह काम की तलाश में घर से मंडीदीप जाने का बोलकर निकला था। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

माता—पिता करते है खेती

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े नौ बजे राधापुरम चिनार ड्रीम कॉलोनी के नजदीक रेल पटरी पर युवक की लाश बरामद हुई थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र चौबे (ASI Devendra Choube) ने बताया जेब में उसका आधार कार्ड बरामद हुआ था। जिसमें उसका नाम शुभम कीर (Shubham Keer) पिता भारत सिंह उम्र 20 साल पता चला। मृतक ग्राम भोजपुर का रहने वाला था। वह 10वी—11वीं तक पढ़ा लिखा है। उसके माता—पिता गांव में खेती—किसानी करते है। मृतक काम की तलाश में भोजपुर से मंडीदीप आया था। जहां उसने दिनभर लोगों से काम मांगा था। लेकिन, कहीं भी उसको काम नहीं मिला। निराश होकर वह ट्रेन की पटरी पर पहुंचा और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें: अगर सीएम सही है तो अस्पतालों में अच्छा सलूक होना चाहिए, डॉक्टर तो सच बोलने पर पुलिस बुला लेते हैं

यह भी पढ़ें:   MP Mardani News: इंटरपोल की इस योजना से एमपी डीजीपी भी हैं सहमत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!