ITBP जवान ने मध्यप्रदेश सरकार को धमकाया, न्याय करें, नहीं तो बन जाऊंगा पान सिंह तोमर

Share

जवान के भाई और परिवार के साथ हुई थी मारपीट, कार्रवाई के लिए कई बार लगा चुका गुहार

अमित सिंह की फेसबुक पोस्ट

भोपाल। इंडिया-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक हवलदार ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को चेताया है। जवान ने फेसबुक (Facebook) पोस्ट पर लिखा कि मध्यप्रदेश सरकार उसके और उसके भाई के साथ न्याय करें, नहीं तो पान सिंह तोमर बनने के लिए उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग नहीं लेनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि जवान खंडवा जिले का रहने वाला है। उसकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

जवान अमित सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि— मध्य प्रदेश सरकार हनुवंत्या टूरिस्ट काम्पलेक्स वाले हादसे पर मेरे परिवार और मेरे भाई के साथ न्याय करें। मजबूर न करे एक नया पान सिंह तोमर बनने के लिए, मुझे बंदूक चलाने की ट्रेनिंग नहीं लेनी पड़ेगी।

 

बताया जा रहा है कि अमित सिंह का परिवार खंडवा जिले में स्थित बिस्किट ले जाने पर गार्डों ने उन्हें रोका। गार्ड उन्हें सामान नहीं ले जाने दे रहे थे। इस बात पर उनका गार्डों से विवाद हो गया। जो इनता बढ़ा कि गार्डों ने उन पर हमला कर दिया। अमित सिंह के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Honor Killing : प्रेमी जोड़ों के साथ दीवार बनकर खड़ी होगी कमलनाथ सरकार, सेफ हाउस में मिलेगी पनाह
Don`t copy text!