Bhopal Crime : पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जासूसी करना पत्नी को पड़ा भारी, घर में घुसकर गर्लफ्रेड ने कर दी धुनाई

Share
Bhopal Crime
सांकेतिक तस्वीर

ससुर के साथ पहुंची पत्नी ने चूना भट्टी थाने में दर्ज कराया मामला, सबूत के तौर पर पेश किए पार्क में खींची गई तस्वीर

भोपाल। आपने पति-पत्नी और वो के बीच में पत्नी को हावी देखा होगा। लेकिन, भोपाल के चूना भट्टी इलाके में इसका उल्टा हो गया। यहां पत्नी कमजोर पड़ गई और उसके पति की गर्लफ्रेंड ने उसका बुरा हाल कर दिया। पति का यह महिला प्रेम भी वृद्धावस्था में हुआ जिसको जानने के बाद पुलिस ने पत्नी का पक्ष लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।

इस विचित्र मामले की शुरूआत एक फिल्मी कहानी जैसी ही हैं। आप भी पढ़ेंगे तो हंस-हंसकर लौटपोट हो जाएंगे। लेकिन, इन सबके बीच में यह जरूर सोचिएगा कि आखिर भारत के सामाजिक परिदृश्य में यह कैसा बदलाव आ रहा है। पूरी कहानी दरअसल ऐसी है कि भोपाल के चूना भट्टी इलाके की एक संभ्रात कॉलोनी में प्रतिभा रहती है। प्रतिभा की उम्र लगभग 58 साल की है। पति उदय है जो नशे का आदी है। उदय की उम्र 60 साल से अधिक हैं। पत्नी पर पति के अलावा घर में ससुर की देखरेख करने की भी जिम्मेदारी है। उदय की शराब की लत छोडऩे का इलाज भी पत्नी ही करा रही है। इसी दौरान उसे अहसास हुआ कि पति किसी अन्य महिला के चक्कर में हैं। इसलिए वह उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। यह पता लगाने के लिए उसने एक योजना बनाकर काम किया। हालांकि यह योजना उल्टी पड़ गई।

पार्क में पकड़ा
पति भोपाल के ही मालवीय नगर इलाके में एक निजी अस्पताल में नौकरी भी करता है। एक दिन पत्नी प्रतिभा ने मैसेज पड़ा और उसने जासूसी करने का फैसला किया। वह अस्पताल के पीछे बने पार्क के नजदीक पहुंच गई। उसने चोरी-छुपे पति के साथ उस महिला की तस्वीर खींच ली। इस तस्वीर को दिखाकर पति से जवाब लेने के लिए वह घर चली गई। पति घर पहुंचता उससे पहले वह महिला पहुंच जो पार्क में उसके पति के साथ बैठी हुई थी। महिला का नाम गीता है जो एक अन्य महिला के साथ थी। गीता ने प्रतिभा के साथ चोरी-छुपे फोटो खींचने का आरोप लगाकर धुनना शुरू कर दिया। बहू को पीटता देख वयोवृद्ध ससुर बचाने पहुंचे तो उन्हें धक्का देकर गीता ने गिरा दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने बयानों के आधार पर गीता और एक अन्य महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Community policing : मारपीट से परेशान महिला को टीआई ने बनाया बहन, पलभर में पति का बदल गया रहन-सहन
Don`t copy text!