MP : मंडला में खूनी संघर्ष, 7 लोगों की हत्या, भाजपा नेता समेत परिवार की हत्या

Share

भयावह तस्वीरें आई सामने, पारिवारिक रंजिश बताई जा रही वजह

Mandla Case
लाशों के ढ़ेर

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला (Mandla) से सामूहिक हत्याओं (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो गुटों में इतना भीषण खूनी संघर्ष हुआ कि 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। सभी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की तस्वीरें हिला कर रख देने वाली है। घटना मंडला से करीब 90 किलोमीटर दूर बीजाडांडी थाने के अंतर्गत मनेरी चौकी इलाके की है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में भाजपा नेता रज्जन सोनी (BJP Leader Rajjan Soni) और उसके परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या

Mandla Caseप्राथमिक जानकारी के मुताबिक पारिवारिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। रज्जन सोनी (Rajjan Soni) समेत उसके परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरे गुट के एक शख्स की भी मौत हुई है। घटना में दो बच्चों की मौत की सूचना है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें जबलपुर रैफर किया गया है।

तलवार से काट डाला

बताया जा रहा है कि रज्जन सोनी के परिवार और दूसरे गुट के परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। घटना दोपहर 4 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। आरोपी हरीष और संतोष ने रज्जन सोनी और उसके परिवार को तलवारों से हमला किया। ताबड़तोड़ हमले में 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में हमलावर संतोष की भी हत्या कर दी गई। वहीं हरीश की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी समेत तमाम आला अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:   Fake Bail News: जालसाज ने फर्जी जमानतदार की ली थी मदद

यह भी पढ़ेंः 5 लड़कियों के साथ सेक्स करने वाला प्यारे मियां श्रीनगर से पकड़ाया

एसडीओपी एबी सिंह मंडावी ने बताया कि मरने वालों में रज्जन उर्फ राजेंद्र सोनी, विनोद सोनी, ओम सोनी, प्रियेश सोनी, श्रेयांश सोनी और दिनेश सोनी शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष सोनी की भी मौत हुई है। इस मामले में पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगे है। घटना में गोली चलने की भी सूचना है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!