Bhopal Stolen Case: चोरों के निशाने पर मीडिया और पुलिस वालोें के घर

Share

Bhopal Stolen Case: सोने—चांदी के जेवर नगदी समेत लाखों रुपए का माल गायब

Bhopal Stolen Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोरोना संक्रमण (Bhopal corona Cases) में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शहर में 10 दिनों के लिए लॉक डाउन (Bhopal Lockdown) लगा दिया गया है। पुलिस के अधिकारी हर चौराहे पर तैनात है। इसके बावजूद शहर में चोरियां (Bhopal Stolen Case) थम नहीं रही। ताजा मामला मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से सामने आया है। यहां मीडिया कर्मचारी और पुलिस के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मकान से चोर सोने—चांदी, नगद रूपये समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए।

अमृतसर में हैं दूसरा घर

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि हेमलता खींची(Hemalata Khinchi) पति सुनील कुमार उम्र 44 साल निवासी सागर रेसीडेंसी त्रिलंगा ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले पति से उनका तलाक हो गया है। सुनील अमृतसर में रहते हैं। जिस मकान में वह रहती है वह पिता की आखिरी निशानी है। वह अक्सर इस घर में आती—जाती है। रविवार को हेमलता ने सोने के कंगन और चेन कमरे में उतारकर रख दिए थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे देखा तो वह सामान नहीं था। अलमारी में रखा और भी सामान गायब (Bhopal Chori Case) था।

नौकरानी पर जताया शक

हेमलता को उसके घर में काम करने वाली बाई पुष्पा बेरागिया (Pushpa Bairagiya) पर शक है। वह पिछले 18—19 साल से घर में खाना बना रही है। उसके अलावा घर में कोई आता—जाता नहीं। मामले की जांच कर रहे एसआई जीआर उइके (SI GR Uike) ने बताया कि वह पुष्पा से पूछताछ (Bhopal Servant Stolen Case) कर रही है। पुष्पा के बयानों में एक बात सामने आई है कि घर में एक झांडू—पोछे वाली भी आती है। जिसका हेमलता ने जिक्र ही नहीं किया था। पुलिस उसको तलाश रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर पर पथराव करने से रोका तो पीटकर भागे

यह भी पढ़ें: पुलिस की वजह से एक गरीब दाने—दाने को मोहताज

पुलिस के सामने आई नई कहानी

एसआई जीआर उइके ने बताया कि जब हेमलता से दूसरी बाई का जिक्र किया गया तो वह चुप थी। हालांकि पुष्पा के बयानों मेेंं एक बात सामने आई है कि कुछ समय पहले पुष्पा ने ब्याज पर हेमलता से 40 हजार रूपए लिए थे। पुष्पा 30 हजार लौटा चुकी है। हेमलता उसे पैसे लौटाने का दबाव बना रही थी। पुलिस के सामने यह मामला अब चुनौती (Shahpura Thana Stolen) बन चुका है। अब पुलिस इस पूरी कहानी को नए सिरे से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने सोमवार दोपहर 4:40 पर धारा 380 सादा चोरी का मुकदमा कायम कर लिया है।

एसपी आफिस में तैनात कर्मचारी के यहां चोरी

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि रामबाबू साहू (Rambabu Sahu) पिता कंछेदी लाल साहू उम्र 25 साल निवासी प्रतिभा सिटी खेजड़ा का रहने वाला है। रामबाबू एसपी आफिस साउथ में तैनात (Bhopal SP Office Employee Theft Case) हैं। रामबाबू मिनिस्ट्रीयल स्टाफ में तैनात हैं। रामबाबू ने बताया कि मकान खुद का है। जहां वह रहते हैं। घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है। वह ड्यूटी पर घर में ताला लगाकर गए थे। शाम करीब 7 बजे लौटने पर देखा कि मकान का ताला (Chhola Mandir Area House Broken) टूटा है। अंदर रखा सामान बिखरा था। टेबल पर उसका पर्स खाली (Bhopal Stolen Case) मिला था। जिसमें करीब 4 हजार रूपए रखे थे। पुलिस ने रात 10:30 बजे धारा 454/380 (दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला को जबरिया कमरे में खींच ले गया मनचला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Don`t copy text!