Rape: घर में अकेली थी 7 साल की बच्ची, 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

Share

दुष्कर्म कर भागा आरोपी किशोर, पुलिस तलाश में जुटी

सांकेतिक फोटो

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के निवाड़ी (Niwari) जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल के लड़के ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म (Rape) किया। घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी। उसी का फायदा उठाकर लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार (Minor Raped) बनाया। एसआई गौरव राजौरिया ने बताया कि घटना लाडपुरा गांव की है। दुष्कर्म के आरोपी मौके से भाग गया।

बच्ची के माता-पिता जब घर पहुंचे तो उसने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद बच्ची को टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है। बच्ची के माता-पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

राजोरिया ने कहा, आरोपी पर भारत दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal ATM Theft: पड़ोसी सोचते रहे मकान में हो रहा है काम, उधर एटीएम तोड़ रहे थे बदमाश
Don`t copy text!