Bhopal Accident : बोलेरो ने मारी एक्टिवा और बाइक को टक्कर, 4 की मौत

Share

एक्टिवा पर सवार थे 4 लोग, बचाने के चक्कर में बाइक को भी उड़ाया

Haryana Road Accident
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। Bhopal Accident राजधानी भोपाल में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो इंदौर- भोपाल हाईवे से होती हुई बैरसिया की तरफ जा रही थी। हादसा ईंटखेड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार लोगों को इलाज के लिए हमीदिया और संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया था। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं अन्य दो की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि एक्टिवा पर चार और एक बाइक पर दो लोग सवार थे। इन दोनों गाड़ियों को बोलेरो ने टक्कर मारी।

एएसपी दिनेश कौशल के मुताबिक एक एक्टिवा पर चार लोग सवार थे। उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा तो तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जिसकी वजह से बाइक सवार भी चपेट में आ गए। बोलेरो ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी और फिर बाइक को उड़ा दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान बाबूलाल पिता कल्लू साहू (70) निवासी पीरगेट, राशिद पिता अनीस खान (60) निवासी ईंटखेड़ी, मुन्नू शाह पिता महबूब (30) निवासी लांबाखेड़ा और रमजान पिता छोटे खां (35) निवासी ईंटखेड़ी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत भी बहुत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: सुहास भगत की आईडी बनाकर फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!