राम रहीम की गिरफ्तारी से खफा युवक ने की चाकू लेकर संसद में घुसने की कोशिश

Share

गेट नंबर 1 पर लहराया चाकू, तैनात जवानों ने पकड़ा

नई दिल्ली। यौन शोषण जैसे संगीन आरोपों में जेल काट रहे बाबा राम रहीम (Baba Ram Rahim) के एक समर्थक ने संसद भवन (Parliament House) में घुसने की कोशिश की। सोमवार सुबह राम रहीम (Ram rahim) का भक्त चाकू लेकर संसद भवन के गेट क्रमांक 1 तक पहुंच गया। उसने संसद भवन में घुसने की कोशिश की। इस दौरान वो हाथ में लिए हुए चाकू को लहराने लगा।

युवक के हाथ में चाकू देकर वहां मौजूद जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे बमुश्किल काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम सागर इंसान है, वो दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सागर बाबा राम रहीम का समर्थक है, वो बाबा की गिरफ्तारी से खफा था। लिहाजा उसने संसद में घुसने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Image Build Program: सरकार को कोरोना की बजाय अपनी छवि की चिंता— मीडिया रिपोर्ट
Don`t copy text!