बिहार में विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद

Share

घर की दीवारें तोड़कर ली गई तलाशी, भारी पुलिस बल के साथ मारा छापा

निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह

पटना। बिहार में निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh)  के घर से पुलिस ने AK-47 बरामद की है। साथ ही हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए है। बताया गया कि पुलिस ने अलसुबह उनके पैतृक घर पर छापामार कार्रवाई की। मोकामा विधायक के पैतृक गांव लदवां में उनके घर को पुलिसकर्मियों ने चारों और से घेर लिया। बड़ी तादात में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर में मौजूद सदस्यों को हिरासत में लेकर छापामार कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सघन छापामार कार्रवाई के दौरान घर की दीवारों को भी तोड़कर तलाशी ली गई। मौके से AK-47 और अन्य हथियार बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई के दौरान विधायक अनंत सिंह घर पर मौजूद नहीं थे।

बरामद की गई एके-47

इससे पहले भी 2006 में अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में अनंत सिंह हथियार लहराते नजर आ रहे थे। फिलहाल ये खुलासा नहीं हो सका है कि अनंत सिंह के घर पर एके-47 कहां से पहुंची। आमतौर पर सेना और पुलिस के जवानों के पास ही एके-47 पाई जाती है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें:   Bihar Brutal Murder: लड़की के प्रेमी को मारकर 15 फीट जमीन के नीचे दफनाया
Don`t copy text!