ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 12 की मौत, 4 घायल

Share

ईंटों से भरी थी ट्रॉली, टकराते ही उड़े स्कॉर्पियो के परखच्चे

घटनास्थल

मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Accident बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेक्टर ट्रॉली और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए है। स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेक्टर से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने कांति पुलिस थाना इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग हथौड़ी गांव के रहने वाले थे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो के नंबर से जानकारी मिली है कि गाड़ी उत्तर प्रदेश की है।

यह भी पढ़ेंः TikTok से खुला महिला की हत्या का राज

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही थी। उसमे 14 लोग सवार थे। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जैसे ही मुजफ्फरनगर पहुंची हादसा हो गया। मृतकों के शव श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज भेज गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 7 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रॉली में ईंट भरी हुई थी। हादसे में ट्रेक्टर सवार युवक की भी मौत हुई है। तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Onion Price Hike से भड़के युवक ने केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद
Don`t copy text!