ट्रक की टक्कर से उड़े वैन के परखच्चे, 7 लोगों की मौत

Share

4 लोगों की मौके पर मौत, 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bhilwara Accident
ट्रक की टक्कर से उड़े वैन के परखच्चे

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में भीषण सड़क हादसा (Bhilwara Accident) हो गया। ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैन में सवार सभी लोग हादसे के शिकार हो गए। 4 की मौत मौके पर ही हो गई थी, 3 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना भीलवाडा-कोटा हाईवे पर शनिवार रात हुई। हादसा इतना भयावह था कि कई घंटों हाईवे पर आवाजाही रोकनी पड़ी। ट्रक की चपेट में आने से मारूती वैन के परखच्चे उड़ गए।

एक ही गांव के थे 6 लोग

वैन भीलवाड़ा जिले के सिंगोली श्याम गांव से कोटा के रावतभाटा जा रही थी। इसी दौरान आरोली टोल नाके के पास एक ट्रेलर ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मरने वालों में 6 लोग एक ही गांव सिंगोली के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य युवक सालावटिया गांव का रहने वाला था।घटना की सूचना मिलते ही बिजौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से वैन में सवार लोगों को निकालने की कोशिश की। थाना प्रभारी विनोद मीणा ने मीडिया को बताया कि वैन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया था। लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः ट्रक ने मारी बस को टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Jabalpur Kidnapping Case : बच्चे के पिता और अपहरणकर्ता की बातचीत का ऑडियो वायरल
Don`t copy text!