श्मशान घाट में दर्दनाक हादसा, 15 की मौत की खबर, कई घायल

Share

अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे लोग

Muradnagar Accident
मलबा हटाती मशीनें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग हादसे के शिकार हो गए। श्मशान घाट की छत ढ़हने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटना मुरादनगर (Muradnagar) की है, जहां रविवार को ये घटना हुई। पुलिस ने बताया कि एक श्मशान स्थल पर छत ढह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। छत उस वक्त ढही, जब वहां करीब 40 लोग मौजूद थे। इनमें से अधिकतर लोग रामधन के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था।

जिलाधिकारी अजय पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आज तड़के हो रही तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट स्थल की छत और दीवार गिर गई। जिसके कारण उसके मलबे में 40 से ज्यादा लोग दब गए। जिलाधिकारी ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ेंः पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:   Fake Investigation Officer: नाम के साथ तकनीक का इस्तेमाल करके जालसाजी
Don`t copy text!