चपाती पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Share

भोपाल। राजधानी के उत्तर भोपाल क्षेत्र के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पिस्टल बरामद हुई है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इरफान उर्फ चपाती पिता जैद उल्ला उम्र 20 साल है। वह करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। उसके कब्जे से पिस्टल लोडेड मिली है। उसकी कद-काठी की वजह से उपनाम चपाती पडा है। उसका एक अन्य सहयोगी भी है जिसका नाम इरफान उर्फ बडा है। यह दोनों पांच महीने पहले एमपी नगर इलाके में पांच वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने बताया कि इरफान उर्फ चपाती चाकू मारने के अलावा गोली चलााने से भी नहीं चूकता है। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा थाने के अलावा एमपी नगर, कोहेफिजा और हनुमानगंज थाने में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। इरफान उर्फ चपाती के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : 11 साल बाद पकड़ाया तो हथौड़े की जगह कट्टा मिला
Don`t copy text!