ठंड न लगे आंचल में दुबकाने वाली मां को किया आग के हवाले

Share

धनवान बनने धिक्कारने वाली हरकत, बेटे ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर की थी वारदात

मुरैना। दुनिया विकास की दौड में इतनी तेज हो गई है कि वह अपने रिश्तों को भूलने लग गई है। ताजा मामला मुरैना जिले का है जिसने भी यह घटना सुनी वह भीतर से हिल गया। श्रवण जिसने अपने नेत्रहीन माता-पिता को दर्शन कराने के लिए कांवड में बैठाकर चार धाम की यात्रा कराई थी। यह बात सतयुग की थी लेकिन कलयुग में उल्टा हो रहा है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी बूढी मां को आग लगाकर जिंदा मार दिया। मां की दर्दनाक मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार घटना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र की है। इस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गादास की गढी में शीला सिंह तोमर अपने परिवार के साथ रहती थी। पति केशव सिंह की मौत हो चुकी थी। इसलिए परवरिश की जिम्मेदारी बेटे चंद्रपाल, बहू रेखा और नाती सतेन्द्र के पास थी। परिवार के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था। भीतर ही भीतर बेटे की नजर बूढी मां के नाम पर लिखी गई संपत्ति पर थी। इसको हथियाने के लिए वह तमाम प्रयास कर चुका था। लेकिन, कोई कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच बेटे और बहू से शीला का विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर मां को आग लगा दी। शीला को गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह 95 फीसदी झुलस गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Bheem Army का नेता Honey Trap मेें फंसा
Don`t copy text!