कमलनाथ ने ऐसे मनाया दिग्विजय को, देखें वीडियो

Share

इतने साल मुख्यमंत्री रहे, ये जंचता नहीं कि राजगढ़ से ही लड़ोगे

भोपाल। प्रदेश के 10 साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिंटो हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऐलान किया कि दिग्विजय ही कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। साथ ही कमलनाथ ने एक और खुलासा किया कि कैसे उन्होने दिग्विजय सिंह को भोपाल से लड़ने के लिए मनाया। बता दे कि पिछले 30 साल से भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है।

सुरेश पचौरी जैसे नेता इस सीट से शिकस्त खा चुके है। ऐसे में भोपाल से किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारना कांग्रेस की मजबूरी भी बन गई थी। लेकिन लगातार हारने वाली सीट पर लड़ने की जहमत कोई बड़ा नेता उठाना नहीं चाह रहा था। ऐसे में दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारना आसान नहीं था। क्यो कि दिग्विजय सिंह के राजनीतिक कद को देखते हुए हाईकमान उनकी मर्जी के बिना कोई फैसला नहीं ले सकता था। लिहाजा दिग्गी राजा को मनाने का काम सीएम कमलनाथ को सौंपा गया और वे कामयाब भी हो गए।
देखिए इस वीडियो में कैसे कमलनाथ ने दिग्विजय को मनाया..

सेफ सीट से लड़ना चाहते थे दिग्विजय

मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की अपने-अपने वर्चस्व की लोकसभा सीटे है। जहां से वे लगातार चुनाव जीतते आए है। कमलनाथ की छिंदवाड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना-शिवपुरी, कांतिलाल भूरिया की रतलाम-झाबुआ। इन सीटों पर मोदी लहर में भी कांग्रेस नेता जीतने में कामयाब रहे है। हालांकि 2014 में कांतिलाल भूरिया चुनाव हार गए थे लेकिन उसके बाद हुए उपचुनाव को जीतकर वे एक बार फिर सांसद बन गए। इसी तरह राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह का कब्जा रहा है। वे और उनके भाई लक्ष्मण सिंह राजगढ़ से चुनाव जीतते आए है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन भोपाल से लड़ने के उनके फैसले ने सबको चौका दिया है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Anti Mafia: मुख्यमंत्री कमल नाथ की मुहिम पर पानी फेर रहे शहर के एक टीआई!

दिग्गी है तो मुमकिन है

दिग्विजय सिंह के नाम के ऐलान के बाद भोपाल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि दिग्गी राजा इस सीट पर %

Don`t copy text!