Ambala Acid Attack : मॉर्निंग वॉक कर रही युवतियों पर फेंका तेजाब

Share

बाइक सवार बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम

सांकेतिक फोटो

अंबाला। Ambala Acid Attack हरियाणा के अंबाला में मॉर्निंग वॉक कर रही दो युवतियों पर तेजाब फेंका गया। एसिड अटैक से झुलसी 28 वर्षीय सोनिया और उसकी रिश्तेदार 23 वर्षीय बिंदर को मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना अलावपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक सोनिया और बिंदर मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उन पर तेजाब फेंक दिया और भाग निकला। राहगीरों ने पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। पुलिस अज्ञात आरोपी को दबोचने की कोशिश कर रही है। पीड़िताओं के बयान के बाद आरोपी की पहचान हो सकती है।

यह भी पढ़ें:   Online Fraud : ऑन लाइन ठगी का अब तक सबसे अनूठा मामला, महज एक वेबसाइट के जरिए सैंकड़ों लोगों से ठगे करोड़ों रुपए
Don`t copy text!