शराब कारोबारी के दफ्तर में घुसकर 15 लाख रुपए की लूट

Share

धार शहर की घटना, नाकाबंदी की, बाइक से आए थे तीन बदमाश

धार। शहर के बीचोंबीच में स्थित शराब कारोबारी के दफ्तर में तीन बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश तमंचे के दम पर 15 लाख रुपए नकद लूट ले गए। घटना सोमवार सुबह 10 बजे हुई थी। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी है। इसके बावजूद पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।

धार जिले के पीथमपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की खबर तत्काल पुलिस को मिल गई थी। लुटेरों की संख्या तीन थी जो बाइक से आए थे। लुटेरों ने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में घुसकर धावा बोला था। थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ पाइंट पर लगे कैमरों के फुटेज मिले हैं। जिन्हें आस-पास थानों को दिया गया है। कई जगहों पर बैरीकेड लगाकर तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला को करता था परेशान, थाने पहुंची पीड़िता
Don`t copy text!