Sonakshi Sinha : ‘दबंग गर्ल’ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, घर पहुंची यूपी पुलिस

Share

गुरुवार शाम जुहू पुलिस को साथ लेकर घर पहुंची थी यूपी पुलिस, नहीं मिली अभिनेत्री

फाइल फोटो

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) मुश्किल में आ गई है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया हैं। लिहाजा पुलिस उन्हें ढूंढ़ रहीं है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उन्हें ढूंढ़ते हुए मुंबई स्थित उनके बंगले पर भी जा पहुंची। गुरुवार शाम यूपी पुलिस की एक टीम ने मुंबई पुलिस के साथ सोनाक्षी के बंगले पर दस्तक दी। हालांकि वो उस वक्त घर पर नहीं थी लिहाजा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन अभिनेत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने से एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गई है।

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक इवेंट मैनेजर की शिकायत पर सोनाक्षी के खिलाफ प्रकरण पंजिबद्ध किया है। इवेंट मैनेजर के मुताबिक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने उनसे 24 लाख रुपए लिए थे। लेकिन वो कार्यक्रम में नहीं पहुंची। लिहाजा ऑर्गेनाइजर को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। मामला सितंबर 2018 का बताया जा रहा है। सोनाक्षी के खिलाफ फरवरी 2019 में एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  के प्रवक्ता ने आरोपों का खंडन किया है उन्होंने कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है। प्रवक्ता ने को बताया, “अपने नौ साल के लंबे करियर में, उसने केवल पूरी ईमानदारी और ईमानदारी के साथ काम किया है। यह आदमी जो आरोप लगा रहा है, वह पूरी तरह से असत्य और निराधार है। यह सिर्फ उसकी इमेज खराब करने का तरीका है।

यह भी पढ़ें:   Bollywood Latest News: टी—सीरीज कंपनी के एमडी भूषण कुमार पर बलात्कार की एफआईआर

सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीट कर आरोपों को खारिज किया, उन्होंने भी कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रहीं है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। बता दें कि फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी सफाखाना रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म में एक सेक्सोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहीं है।

Don`t copy text!