Bhopal Cop News: पुलिस वर्दी में शादी पर जाना थानेदार को पड़ा महंगा

Share

Bhopal Cop News: डीसीपी ने कजलीखेड़ा थाने के दो अधिकारियों को निलंबित किया

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वर्दी पहनकर निजी शादी कार्यक्रम में जाना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिस अधिकारियों को महंगा पड़ गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद डीसीपी ने निलंबित कर दिया है। हालांकि उसकी ठोस वजह आदेश में नहीं लिखी गई है। दोनों अधिकारी जिस समारोह में गए थे उनके खिलाफ थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं।

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से मचा बवाल

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले फुरकान खान (Furkan Khan) के साथ एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) और एएसआई कल्याण रघुवंशी (ASI Kalyan Raghuvanshi) की तस्वीरें वायरल हुई थी। फुरकान खान के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है। उसको टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura)  के कुख्यात जुआरी अरशद बब्बा (Arshad Babba) का गुर्गा बताया जाता है। अरशद बब्बा के जुए के अड्डे (Gambling Dens) को बंद कराया गया है। जिस कारण वह अपने नए ठिकाने बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच तस्वीरें वायरल होते हुए डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) के पास पहुंच गई। जिसके बाद उन्होंने दोनों अधिकारियों को 06 अक्टूबर की दोपहर सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

स्वीकृत बल से कम संख्या फिर भी लगातार गिर रही गाज

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना 15 फरवरी से शुरु किया गया है। थाने में निरीक्षक का एक पद मंजूर है। इसके अलावा उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के सात-सात पद मंजूर हुए थे। वहीं आठ प्रधान आरक्षकों के अलावा 29 आरक्षकों का पद थाने के लिए स्वीकृत किया गया। थाने के लिए दो चालक कांस्टेबल और एक चालक हवलदार के रुप में मिला। स्वीकृत 55 की संख्यास के मुकाबले हर पदों में भारी कमी के साथ 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ कजलीखेड़ा थाना शुरु हुआ था। थाना क्षेत्र में आठ ग्राम पंयायत बोरदा, महाबडिया, कालापानी, अमरावत कला, सुरैया नगर, पिपलिया रानी, गोल और खाण्डाबड़ ग्राम पंचायत शामिल है। इसके अलावा नगर निगम के दो वार्ड 81 और 84 को कजलीखेड़ा थाने में ही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal RTO News: बिना फिटनेस और बीमा दौड़ रहे राजधानी की सड़कों में वाहन

अब तक यह लोग नपे

कजलीखेड़ा थाना शुरु होने के बाद से ही यहां कुर्सी किसी भी अफसर की सही सलामत नहीं रही। थाने की पहली महिला अधिकारी पल्लवी पांडे (Pallavi Pandey) को कुर्सी संभालने के सवा छह महीने बाद ही हटा दिया गया। उनके साथ उप निरीक्षक महेश मांझी (SI Mahesh Manjhi) और आरक्षक को हटाया गया था। यह कार्रवाई जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव (Jeetu Yadav@Durgesh Yadav) और अजय बोर्ड उर्फ गनपत की तरफ से चलाई गई गोलियां के मामले में हुई थी। थाने के प्रभारी निरीक्षक अभी उप निरीक्षक केशांत शर्मा (SI Keshant Sharma) हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!