Bhopal Cyber Fraud: तीन व्यक्तियों के खाते से सवा तीन लाख रुपए निकाले

Share

Bhopal Cyber Fraud: ट्रांसपोर्ट कंपनी में बुक माल का स्टेट्स देखने फोन लगाया तो खाता खाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों के खातों से करीब सवा तीन लाख रुपए निकल गए। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पिपलानी, अरेरा हिल्स और रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सभी मामलों की पहले जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। पुलिस आरोपियों के मनी ट्रेल के जरिए उनकी जानकारी जुटा रही है।

इस तरह की गई जालसाजी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार कपिल देव सिंह पिता स्वर्गीय पारसनाथ उम्र 62 साल इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित सी-सेक्टर के आसमान अपार्टमेंट (Asman Appartment) में रहते हैं। वे मंडीदीप में स्थित एक कंपनी में प्रायवेट नौकरी करते हैं। कपिल देव सिंह (Kapil Dev Singh) ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का माल ट्रांसपोर्ट से जा रहा था। उन्होंने आरसी ट्रांसपोर्ट कंपनी (RC Transport Company) के मोबाइल (Mobile) नंबर संपर्क किया। आरोपी ने मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने के बाद लाइव वह देख सकते हैं। कुछ देर बाद आरोपी ने फोन पर बताया कि उन्होंने जो भुगतान किया है उसमें 12 रुपए कम है। इसलिए वह डालने पर मटैरियल आगे जाएगा। उन्हें शंका हुई और उन्होंने अपना खाता चेक किया तो तीन किस्त में जालसाज 98 हजार रुपए निकाल चुके थे। पिपलानी थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 1036/26 दर्ज किया है। इसी तरह अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस ने शकुंतला वर्मा (Shakuntala Verma) पति मुक्लेश वर्मा उम्र 36 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 177/26 दर्ज किया। वे ओम नगर (Om Nagar) बस्ती में रहती हैं। शकुंतला वर्मा ने बताया कि उनके खाते से 99 हजार रुपए निकल गए। शकुंतला वर्मा ने बताया कि उनके पास 3 अक्टूबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। उसने व्हाट्स एप चलाने की पहले जानकारी मांगी। महिला को लगा कि आरोपी उनका कोई परिचित है। इसलिए वह बात करती चली गई। आरोपी ने झांसा दिया कि वह उनके खाते में 99 हजार रुपए भेज रहा है। आरोपी ने कहा उसका यूपीआई नहीं चल रहा है। इसलिए वह आरोपी के बताए नंबर पर पैसा भेज दे। आरोपी ने फजी स्क्रीन शॉट भुगतान भेजा। वह देखकर पीड़िता ने छह किस्त में आरोपी के बताए खाते में रकम भेज दी। वहीं रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने सूरज नगर (Suraj Nagar) निवासी नीरज मिश्रा (Neeraj Mishra) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 501/26 दर्ज किया। उनके खाते से 31 मार्च को एक लाख, 29 हजार रुपए निकल गए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीजा के पड़ोसी से युवती परेशान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!