Bhopal News: पेट्रोल पंप की मशीन में डंडे बरसाकर तोड़फोड़ कर भागे तीन युवक

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक की मदद से आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पेट्रोल पंप पर पहुंचे नकाबपोश तीन युवकों ने डंडा बरसाकर मशीन तोड़ दी। घटना भोपाल (Bhopal News)  देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। हमले के पीछे अभी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंप कर्मचारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

बाइक से आए थे हमलावर

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार घटना 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की दरमियानी रात ढ़ाई बजे हुई। पेट्रोल पंप (Petrol Pump) प्रेस्टीज कॉलेज (Prestige College) के नजदीक बायपास पर है। इसमें रात्रिकालीन सेवा के कर्मचारी 50 वर्षीय अशोक मीणा (Ashok Meena) पिता मूलचंद्र मीणा कैबिन में थे। हमलावर बाइक (Bike) पर सवार थे। जिनकी संख्या तीन है जो आते साथ मशीन पर डंडे बरसाकर तोड़फोड़ करने लगे। कर्मचारी निकलकर बाहर आते और उन्हें दबोचते वे तुरंत ही वहां से भाग खड़े हुए। यह पूरी घटना पंप मालिक राहुल शर्मा (Rahul Sharma) को बताई गई। जिसके बाद पुलिस के पास यह मामला पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पंप पर पूर्व में हुए विवाद या रंजिश की संभावनाएं हैं। जिसके संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा। बिलखिरिया थाना पुलिस ने प्रकरण 338/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मिसेज सेंट्रल इंडिया विजेता नेहा तिवारी का क्राउन चोरी 
Don`t copy text!