Bhopal News: बेटी ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराया प्रकरण, सोने-चांदी के जेवरात नकदी बटोर ले गए चोर

भोपाल। वयोवृद्ध दंपति के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। मकान से सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत अन्य सामान चोरी गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके की है। मकान की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध भी कैद हुए हैं। पुलिस ने थाने पहुंची बेटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये संदिग्ध
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात गोपाल नगर (Gopal Nagar) में हुई है। थाने में शिकायत निशा सिंह पति देवेंद्र सिंह उम्र 35 साल ने दर्ज कराई। वे मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित शुभालय परिसर (Shubhalaya Parisar) में रहती हैं। निशा सिंह (Nisha Singh) सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) में एचआर के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें चोरी की जानकारी पिता के घर में काम करने वाली नौकरानी ने दी थी। घर से दो जोड़ सोने की बाली, मंगलसूत्र, चार चांदी के सिक्के, पांच हजार रुपए समेत अन्य सामान चोरी गया है। चोर 29-30 सितंबर की दरमियानी रात ढ़ाई बजे मकान के भीतर घुसे थे। मकान में निगरानी के लिए लगे कैमरों में वह दिखाई भी दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 1018/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।