Bhopal News: रिटायर्ड एसआई की हार्ट अटैक से मौत

Share

Bhopal News: एक महीना पूर्व ही पुलिस विभाग से हुई थी महकमे से विदाई

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के रिटायर्ड एसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। उन्हें सीने में दर्द होने पर परिजन जेपी अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सीने में उठा था तेज दर्द

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रमेश उपनारे (Ramesh Upnare) एक महीना पूर्व ही मध्यप्रदेश पुलिस सेवा से रिटायर्ड हुए थे। उन्हेें सीने में 30 सितंबर की सुबह तेज दर्द उठा था। उन्होंने बेटे रवि कुमार (Ravi Kumar) से पानी मांगा। वह किचन से लौटकर आए तो वह बेसुध हो चुके थे। बेटा जिला प्रशासन में पटवारी के पद पर तैनात हैं। उपनारे 31 अगस्त को ही रिटायर्ड हुए हैं। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 49/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: जानलेवा हमले की धारा भी नहीं लगा सके जांच अधिकारी
Don`t copy text!