Bhopal News: ऑटों में सवार युवतियों पर जताया शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

भोपाल। सीएनजी ऑटो में बैठी वृद्धा का मंगलसूत्र चोरी हो गया। इस सिलसिले में भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को संदिग्ध युवतियों की तलाश है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ऑटों में दो युवतियां हुई थी सवार
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार मनीषा बाई पगारे (Manisha Bai Pagare) पिता स्वर्गीय बापूराव पगारे उम्र 64 साल के साथ घटना हुई है। वे अन्ना नगर (Anna Nagar) सी-सेक्टर में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गौतम नगर (Gautam Nagar) में स्थित बंगलों में काम करती है। 30 सितंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे वह देवरानी सुनंदा पगारे से मिलकर सीएनजी ऑटो (CNG Auto) में सवार हुई थी। उसे चेतक ब्रिज पर उतरकर काम करने जाना था। तभी अन्ना नगर चौराहे से दो युवतियां उसी ऑटो में सवार हुई। वह चेतक ब्रिज पर उतरी और गले में पहना हुआ मंगलसूत्र (Mangalsutra) देखा तो वह गायब था। वह कुछ बोलती उससे पहले वह सीएनजी ऑटो भी मनीषा बाई पगारे को उतारकर जा चुका था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 893/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलसूत्र की कीमत 50 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।