Bhopal News: वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल कोलार रोड थाने पहुंचा

Share

Bhopal News: दानिश कुंज में हो रही घटनाओं पर अंकुश न लगने से नाराज, थाने में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, अब पुलिस आयुक्त दरबार में शिकायत

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। दानिश कुंज में हो रही घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। जिस कारण वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल 03 अगस्त को भेापाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड (Kolar Road) थाने में पहुंचा। उनके समक्ष प्रभारी संजय सोनी मुलाकात नहीं कर सके। जिस कारण प्रतिनिधि मंडल ने अब पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात करके शिकायत की जाएगी।

जांच अधिकारी भी बचते नजर आए

दानिश कुंज (Danish Kunj) स्थित तीन दिन के भीतर में लूट की तीन बड़ी वारदातें और चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जिनमें से एक लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। लेकिन, बाकी अन्य घटनाओं के बारे में कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। दानिश कुंज स्थित एक नंबर सेक्टर में संभ्रात परिवारों के रिटायर्ड अधिकारियों के निज निवास हैं। यहां हो रही घटनाओं को लेकर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma) भी दौरा कर चुके हैं। इसके बावजूद कई मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इसी बीच 01—02 अगस्त की दरमियानी रात डीके-2 निवासी लालचंद जैन (Lalchand Jain) के घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जिस कारण पुराने लंबित मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। जिस कारण 03 अगस्त को दर्जनों रहवासी कोलार थाने (Kolar Thana) पहुंचे। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी संजय सोनी (TI Sanjay Soni) उपलब्ध नहीं थे और कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, जांच अधिकारी भी लोगों से मिलने की बजाय बचते नजर आए। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। अब सभी पीड़ित नागरिक सामूहिक रूप से भोपाल पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कोलार थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करेंगें।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कन्यादान से पहले पिता ने लगाई फांसी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!