Bhopal News: पंद्रह किलो से अधिक गांजे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच और शाहपुरा थाने ने दबोचे दो तस्कर,मुख्य आरोपियों का पता लगाने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़े गए दूसरे चरण में कार्रवाई करते हुए बीते चौबीस घंटों के दौरान दो गांजा तस्करों को पुलिस (Bhopal News) ने दबोचा है। यह कार्रवाई भोपाल क्राइम ब्रांच और शाहपुरा थाना पुलिस ने की है। क्राइम ब्रांच ने पंद्रह किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जबकि शाहपुरा पुलिस ने आधा किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

ओडिशा से लाते थे गांजे की खेप

क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) के अनुसार डीबी मॉल (DB Mall) के नजदीक मैदान में एक तस्कर के बोरी के भीतर भारी मात्रा में गांजा (Ganja) रखकर बाइक से जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दबिश देकर शिवम वर्मा पिता कालीचरण वर्मा उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया गया। वह अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले के ईसागढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने बरामद गांजे और बाइक की कीमत मिलाकर करीब तीन लाख रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी शिवम वर्मा (Shivam Verma) ने बताया कि वह ओडिशा से गांजे की खेप लाकर भोपाल में उसे खपाने आया था। पुलिस उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसी तरह शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने अमन राजपूत पिता गोविंद सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। वह ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहता है। आरोपी अमन राजपूत (Aman Rajput) दाना पानी रोड पर आधा किलो से अधिक गांजा लेकर बेचने की फिराक में घुम रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   पानी बना विवाद का कारण, पड़ोसियों में हुई जमकर मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!