Bhopal News: सन पार्क होटल के कमरे में ज्यादती 

Share

Bhopal News: जॉब दिलाने के बहाने महिला को ले गया था कियोस्क सेंटर संचालक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। कियोस्क सेंटर के संचालक को पुलिस ने ज्यादती के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने जॉब दिलाने के बहाने एक महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने मीनाल इलाके में स्थित सन पार्क होटल में ज्यादती की थी।

छह महीने पहले से चला आ रहा था प्रकरण

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत 23 फरवरी से हुई थी। पीड़िता की उम्र 34 साल है। वह कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में रहती है। उसको जॉब की तलाश थी। जिस कारण उसकी पहचान आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा (Abhishek Vishwakarma) से हो गई थी। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहता है। उसका कियोस्क सेंटर है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धमकाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की एक बेटी भी है और वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने एफआईआर 12 अगस्त को दर्ज की है। जबकि यह प्रकरण आईपीसी की पुरानी धाराओं में दर्ज किया गया है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े दस बजे प्रकरण 339/24 दर्ज किया है। जिसकी जांच एसआई विजय सिंह करचुली (SI Vijay Singh Karchuli) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: हरियाणा के पशु विक्रेताओं पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!