वयोवृद्ध होने के बावजूद कई लड़कियां उनके साथ मॉडलिंग करने के लिए रहती है उत्साहित

दिल्ली। व्यक्ति की औसत आयु 60 साल (World Old Age Celebrity) मानी जाती है। इसलिए पूरे विश्व में इस आयु वर्ग को सीनियर सिटीजन माना जाता है। लेकिन, एक 84 साल के वृद्ध ने सिस्टम को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। कोई उन्हें देखकर कह ही नहीं सकता कि वे बुजुर्ग होंगे। उनकी पर्सनालिटी के पुरुष से ज्यादा महिलाएं दीवानी है। वह रैम्प में कैटवॉक करते हैं। उनकी डिमांड को देखकर कई फैशन शो उनकी अगुवाई में आयोजित किए जा रहे हैं। कौन है यह व्यक्ति और क्यों उनके दीवाने है जानिए।
आराम करने की उम्र में इतने व्यस्त
वैसे एक बुजुर्ग की दिनचर्या हमेशा टहलने, घुमने के अलावा आराम करने की होती है। या दूसरे शब्दों में कहे तो माला जपने की उम्र होती है। लेकिन, इन सब बातों को मिथक साबित करने वाले व्यक्ति चीन के नागरिक है। चीन के इस कलाकार की सेहत को देखकर अच्छे—अच्छे लोग उनके सामने पानी भरते नजर आते हैं। उन्होंने अपनी जीवन की शुरुआत आम कलाकार के रुप में शुरु की थी। लेकिन, अब वह फैशन मॉडल के रुप में ख्याति पा रहे हैं।
सलमान स्टाइल देखकर लोग हैरान

इस कलाकार का नाम वांग डेसुन है। यह चीनी कलाकार है। वह 84 साल के हैं इसके बावजूद हर दिन वह करीब तीन घंटे जिम में समय बिताते हैं। वांग डेसुन ने 2015 में चायना फेशन वीक में भाग लेकर सबको चौका दिया था। सफेद और लंबे बाल होने के बावजूद उनकी चुस्ती देखकर उम्र का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। बिलकुल सलमान स्टाइल में आकर वह अपने कपड़े उतारकर दर्शकों को हैरत में डाल देेते हैं।
मार्शल आर्ट के भी जानकार
वांग डुसन को चीन का हॉट दादा कहकर बुलाया जाता है। उनके साथ हर फैशन डिजायनर जुड़ना चाहता है। डिजायनर चाहते हैं कि उनकी ड्रेस का प्रमोशन वांग डुसन करे। उन्हें इस दूसरे रुप में लाने वाले व्यक्ति शेगआंग हैं। उन्होंने ही वांग को फैशन में उतारने का निर्णय लिया था। वांग डुसन चीन के शेंयांग शहर में 1936 में जन्मे थे। उन्होंने पहले रंगमंच में हाथ जमाया था। इसके बाद मार्शल आर्ट में भी उन्होंने किस्मत आजमाई। वांग डुसन ने हॉलीवुड की एक फिल्म फर्बिडन किंगडम में भी काम किया है।
हर काम उल्टा किया

लोग बचपन से उम्र और उसके अनुभव के साथ तरक्की करते हैं। लेकिन, वांग डुसन ने इसके उल्टा ही किया। 50 साल की उम्र में उन्होंने जिम जाना शुरु किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 30 साल की उम्र के बाद जीवन में प्रयोग शुरु किए थे। वांग डुसन ने 40 साल की उम्र में अंग्रेजी बोलना सीखी थी। इतना ही नहीं 65 साल की उम्र में वह घुड़सवारी तो 78 साल की उम्र में उन्होंने बाइक चलाना सीखी।