चीनी महिला के साथ खजुराहो के दो युवकों को चाय पीना पड़ा महंगा

Share

डॉक्टर की रिपोर्ट से बलात्कार की एफआईआर और घटना पर संशय

भोपाल। खजुराहो के दो युवकों को एक चीनी महिला के साथ बैठकर चाय पीना महंगा पड़ गया। इस घटना से विश्व के पटल पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो इन दिनों बदनामी भी झेल रहा है। दरअसल, दोनों युवकों पर चीनी महिला से बलात्कार करने के आरोप लगे थे। मामला आगरा के ट्राफिक थाने में जीरो पर दर्ज हुआ था। इधर, चीनी महिला की मेडिकल रिपोर्ट ने भी मुश्किल बड़ा दी है। रिपोर्ट में बलात्कार नहीं होने की जानकारी दी गई है।

छतरपुर एसपी विनीत खन्ना ने बताया कि भारत घूमने आई महिला टूरिस्ट ने अपने साथ रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला पर्यटक ने सोमवार को आगरा में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीजिंग की रहने वाली 25 वर्षीय महिला पर्यटक का कहना है कि वो 28 दिसंबर को खजुराहो एमपी पहुंची थी। वहां एक होटल में ठहरी जहां 30 दिसंबर को महिला टूरिस्ट ने 9:30 बजे चेक आउट किया था। होटल से चैक आउट के बाद वो म्यूजियम जाने को निकली थी। म्यूजियम के रास्ते में उसे कुछ लोग मिले। महिला टूरिस्ट का आरोप है कि वो रास्ते में सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुक गई, जहां पर उसे युवक ने चाय के लिए इनवाइट किया। युवक ने दो कप चाय खरीदी और चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। चाय पीने के बाद वो बेहोश हो गई जिसके बाद रेप किया है।
पीड़ित चाइनीज महिला पर्यटक का मेडिकल करवा दिया है। महिला पर्यटक की तहरीर के आधार पर पर्यटन पुलिस ने जहरखुरानी और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। फिलहाल केस डायरी खजुराहो थाना पुलिस को नहीं मिली है। इस मामले में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस चीनी दूतावास के सम्पर्क में है। पर्यटक का मेडिकल भी कराया गया था। उसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग में उसके बयान दर्ज किए गये थे।
यह भी पढ़ें:   IIT की तैयारी कर रहे 12 वीं के छात्र ने किया Suicide
Don`t copy text!