बच्ची से हैवानियत के बाद अलीगढ़ में फिर हुई दरिंदगी भरी घटना

अलीगढ़। ढ़ाई साल की बच्ची से हैवानियत की घटना के बाद अब अलीगढ़ (Aligarh Crime) से एक और चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को गंगा नदी में डुबोकर मार दिया। वो चाहता था कि उसकी पत्नी एक ढ़ोंगी साधु के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन पत्नी इस कुकृत्य के लिए तैयार नहीं थी। लिहाजा हैवान पति ने उसकी हत्या कर दी।
घटना दादों थाना क्षेत्र के सांकरा गांव की है। जहां रहने वाली रजनी का शव गुरुवार शाम गंगा नदी से बरामद किया गया है। जिस वक्त रजनी को उसका पति प्रेमपाल नदीं में डुबा रहा था, मौके पर उसका बेटा लवलेश भी मौजूद था। लेकिन प्रेमपाल ने उसे भी डुबाने की धमकी दी थी, इसलिए वो मां को बचाने की बजाए मौके से भाग निकला था।
मृतका रजनी के भाई राजेश कुमार की शिकायत पर प्रेमपाल और उसके साथी ढ़ोंगी साधु संतदास झारखंडी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
राजेश ने बताया कि उसकी बहन रजनी ने उसे सबकुछ बता दिया था। जिसके बाद उसने अपने बहनोई को समझाइस दी थी। मामला शांत हो गया था। लेकिन बुधवार को प्रेमपाल पत्नी रजनी को स्नान कराने के बहाने गंगा नदी पर ले गया। जहां बीच नदी में ले जाकर उसे डुबो दिया। जिसके बाद वो तैरकर बदायूं जिले की तरफ चला गया।