कुछ दिनों पहले ही श्रीलंका से लौटा था आरोपी, इलाज के दौरान महिला की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 35 वर्षीय युवक ने महिला को दातों से काट लिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक कुछ दिनों पहले ही श्रीलंका (Sri Lanka) से लौटा था। उसे होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) किया गया था। घटना के वक्त युवक निर्वस्त्र (Naked) होकर घर से भाग गया। उसके घर से करीब 100 मीटर दूर एक बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने बैठी थी। आरोपी ने उस महिला को पकड़ लिया और दातों से उसकी गर्दन पर काट लिया (Bit Woman in Her Neck)। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः वीडियो देखकर गर्लफ्रेंड का गर्भपात कर रहा था युवक, होने लगी ब्लीडिंग, फिर
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मणिकंदन (Manikandan) मानसिक रूप से बीमार था। 2010 में उसका इलाज भी चला था। जिसके बाद वो ठीक हो गया था। कोविड-19 महामारी के चलते कुछ दिनों पहले ही वो अपने गांव लौट आया था। जिसके बाद उसे घर पर ही क्वारंटाइन किया गया था। जानकारी के मुताबिक मणिकंदन श्रीलंका में व्यापार करता था। लेकिन कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट की वजह से उसका व्यापार डूब गया था। जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
यह भी पढ़ेंः बीमार मजदूर को छोड़कर भागे एंबुलेंस कर्मचारी, मौत
शुक्रवार को मणिकंदन ने अचानक अपने कपड़े उतारने शुरु कर दिए। जिसके बाद वो निर्वस्त्र होकर घर से निकल गया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक 80 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने बैठी थी। मणिकंदन ने उसे अपना शिकार बनाया। मणिकंदन ने उस पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन में इतनी जोर से काटा कि वो बेसुध हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मणिकंदन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।