Bhopal News: पत्नी ने कंपनी के अफसरों पर सैलरी रोकने का लगाया आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाई है। उसने छह महीने पहले ही लव मैरिज की थी। पत्नी का आरोप है कि वह कंपनी की सैलरी नहीं मिलने की बात से परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
इंदौर में हुई थी दोस्ती
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति के फांसी लगाने की जानकारी मिली। खबर पुलिस को धीरेन्द्र सिंह (Dheerendra Singh) ने दी। जिस पर निशातपुरा पुलिस मर्ग 50/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। घटना करोद इलाके की थी। शव 29 वर्षीय लाल सिंह (Lal Singh) का था। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। वह मूलत: चित्रकूट (Chitrakoot) का रहने वाला था। यहां वह तीन महीने पहले ही पत्नी विजेता (Vijeta) के साथ आया था। पत्नी आगर जिले की रहने वाली है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इससे पहले दोनों इंदौर (Indore) की एक कंपनी में जॉब करते थे। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। विजेता सैनेटरी कंपनी की सेल्समेन है। लाल सिंह भी एक कंपनी में काम करता था। घटना के वक्त पत्नी बाथरुम में नहाने गई थी। पत्नी को शक है कि जिस कंपनी में वह नौकरी करता था, वहां वेतन नहीं मिल रहा था। इस कारण वह तनाव में चल रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।