Bhopal News: सामान्य चेकअप कराकर घर चला गया, अगले दिन तबीयत बिगड़ी तो हो गई मौत, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। सड़क हादसे मे जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलारकोलार रोड इलाके की है। कोलार रोड इलाके में सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारी अभी तक उसका पता नहीं चला है। हादसे के बाद जख्मी प्राथमिक ट्रीटमेंट कराकर घर चला गया था। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।
जेके अस्पताल में तोड़ा दम
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के मुताबिक इनायतपुर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। यह हादसा 3 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे हुआ था। दुर्घटना में चंद्रवीर सिंह यादव (Chandraveer Singh Yadav) पिता रामजी यादव उम्र 33 साल जख्मी था। हादसे के वक्त वह पैदल था। मूलत: बिहार का रहने वाला था। वह इनायतपुरा (Inayatpura) में बंसल कंस्ट्रक्शन (Bansal Construction) के लिए काम करने आया था। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता नहीं चल सका है। घायल हालत में वह एक अस्पताल में पहुंचा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद घर चला गया। सुबह चंद्रवीर सिंह यादव की फिर तबीयत बिगड़ी तो जेके अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह नौ बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी को जेके अस्पताल (JK Hospital) से पुलिस को मिली थी। मामले की जांच एएसआई सुनील त्रिपाठी (ASI Sunil Tripathi) कर रहे हैं। कोलार थाना पुलिस मर्ग 01/25 कायम कर लिया है। थाना पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।