Bhopal News: आग से झुलसकर मौत 

Share

Bhopal News: मायके से नहीं लौट रही पत्नी को डराने लगाई थी आग, तीन दिन जीवन और मौत से किया संघर्ष

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

मोबाइल की करेगी पुलिस जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 10 सितंबर को हुई थी। यहां इमरत सिंह (Imrat Singh) पिता सरदार सिंह उम्र 35 साल आग से झुलस गया था। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। इमरत सिंह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसकी शादी को लगभग दस साल बीत चुके हैं। उसके दो बच्चे भी है। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह वापस नहीं लौट रही थी।मनाने के लिए वह कई बार उसके मायके भी गया था। इस कारण 10 सितंबर को उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके डराने के लिए आग लगाकर जान देने की धमकी दी। उसने तारपिन का तेल डाल लिया और आग लगा ली। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि जब यह वाक्या हुआ उस वक्त नजदीक ही इमरत सिंह का भाई भी मौजूद था। हालांकि उसको वीडियो बनाने के लिए उसने बुलाया था यह उसके भाई ने बताया है। गुनगा पुलिस मर्ग 37/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो युवतियों ने पुलिस से मांगी मदद
Don`t copy text!