Bhopal News: दोस्त के घर झांसा देकर ले गया, वहां बनाए थे शादी करने का वादा करके संबंध, अब बातों से मुकरा तो पीड़िता पहुंची थाने

भोपाल। महिला के साथ एक योगाा टीचर ने बलात्कार किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। ऐशबाग में योगा टीचर ने एक महिला से बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि वह एम्स भोपाल में तैनात था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
योगा सिखाने के बहाने घर तक पहुंचा
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार ऐशबाग इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला की पहचान सर्जन सिंह यदुवंशी से(Sarjan Singh Yaduvanshi) थी। वह 2010 में कॉलेज में साथ पढ़ने के दौरान पहचान हुई थी। अभी आरोपी और पीड़ित महिला दोनों पीएचडी कर रहे हैं। आरोपी सर्जन सिंह यदुवंशी योगा टीचर (Yoga Teacher) भी है। वह योगा सिखाने के बहाने अक्सर उसके घर आता—जाता था। इस दौरान उसने पीड़िता से कहा था कि वह उससे शादी करेगा। यह बोलकर एक दिन वह दोस्त के घर ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना जून, 2024 में हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार पीड़ि़ता के साथ संबंध बनाए। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। इस कारण वह परेशान होकर थाने पहुंची थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर के जरिए उसकी जानकारी जुटा रही है। वह मिसरोद थाना क्षेत्र में रहता है। लेकिन, अभी वह ठिकाने से फरार चल रहा है। इस मामले में थाना पुलिस ने प्रकरण 23/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।