hopal Cop News: सभी जोन के मैदानी कर्मचारियों को तीन दिन तक दिए जाएंगे फिटनेस बरकरार रखने के टिप्स

भोपाल। मैदानी कर्मचारियों की फिटनेस को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से कवायद की जा रही है। यह प्रयास भौंरी स्थित पुलिस अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भोपाल (Bhopal Cop News) में स्थित नेहरु नगर पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने मैदानी अफसरों और कर्मचारियों को संबोधित भी किया।
यह बोले पुलिस कमिश्नर
भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नेहरु नगर पुलिस लाइन में आत्म संवर्धन एवं क्षमता विकास विषय पर तीन दिनी कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने किया। इस दौरान 100 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मेरी दिली तमन्ना है कि सभी कर्मचारी मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ्य होकर दीर्घायु हो, तो निश्चित ही कार्यक्षमता व बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी। जिससे आप अपने कर्तव्यों को बेहतर तरीके से संपादित कर सकेंगे। यह कमिश्नरेट के लिए भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। देउस्कर ने कहा कि कर्मचारियों का स्थिर प्रज्ञ होना चाहिए, जैसे रथ के पहिये के घूमने के बावजूद पहिये की धूरी कभी नहीं घूमती है, बल्कि हमेशा स्थिर रहती है। उसी तरह प्रत्येक पुलिसकर्मी का मन एवं भावना होनी चाहिए, जो आसपास की उथल-पुथल के बावजूद स्थिर रह सके। यह कार्यशाला 8 से 11 मार्च तक चलेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।