MP Political Gossip: भाजपा के सम्मेलन में नेताओं का जमावड़ा लेकिन कार्यकर्ता गायब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, दिग्विजय सिंह के ट्वीट से भाजपा में बवाल, गेस्ट हाउस जाने वाले नेताओं को अभी से सताने लगी चिंता

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो दिनों बाद भाईयों—बहनों और मित्रों के साथ नेता घर—घर जाकर दस्तक देने वाले हैं। इसमें सारी राजनीतिक पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सबसे ज्यादा चुनौती सत्तारूढ़ भाजपा सरकार (MP Political Gossip) के लिए है। दरअसल, उसको जनता की नाराजगी को दूर करना है। इसके लिए वह अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए कई तरह के अभियान चलाए हुए हैं। ऐसे ही एक अभियान के दौरान पार्टी की बहुत ज्यादा किरकिरी हो गई। उस आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री जब बोलेंगे तब बवाल मचना तय है
हर कोई नाम जानना चाहता है

पिछले दिनों अड़ीबाज सोनू पचौरी (Sonu Pachori) का मामला सामने आया। वह शहर के एक कारोबारी पर दो करोड़ की रंगदारी मांग रहा था। यह रकम उनके परिजनों की वीडियो दिखाकर मांगे जा रहे थे। यह वीडियो सोनू पचौरी ने रिवेयरा टाउन में स्थित अपने गेस्ट हाउस में लगे गुप्त कैमरे से बनाए थे। यहां कई सफेदपोश भी आकर ठहरे थे। उनकी सांसे अब उपर—नीचे हो रही है। वहीं हर कोई पुलिस अधिकारियों को चेहरे और नाम जानने के लिए रूचि रखता है। दरअसल, दो महीने बाद चुनाव होना है। यदि वह राजनेताओं से जुड़े निकले तो बवाल मचना तय है। फरार सोनू पचौरी के कनेक्शन पूर्व ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड से भी है। क्योंकि कक्कड पुलिस महकमे में रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में काफी पॉवरफूल थे। जिनसे अश्विनी शर्मा का सीधे ताल्लुकात हैं। इधर, पूरे मामले को पुलिस ने मीडिया में इस तरह से प्रचारित किया कि क्राइम ब्रांच की अभिरक्षा में लेने जा रहे आरोपी को अश्विनी शर्मा ने भगाने में मदद की। जबकि हकीकत यह है कि सोनू पचौरी कई नेताओं के लिए गेस्ट हाउस के जरिए सिरदर्द बन गया था।
खाली कुर्सियों के कारण भाजपा नेताओं की हुई किरकिरी

भाजपा की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन (MP Political Gossip) हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। ऐसा ही एक सम्मेलन मंगलवार को मध्य विधानसभा में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नए शहर में आयोजित किया गया था। मंच पर भाजपा नेताओं की भारी—भरकम फौज थी। लेकिन, सामने रखी कुर्सियां खाली पड़ी थी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के अलावा संगठन नेता हितानंद समेत कई अन्य नेता भी थे। वे सामने खाली कुर्सियों को देखकर भांप चुके थे कि मध्य विधानसभा में उनके लिए स्थानीय समीकरण को दरकिनार नहीं किया जा सकता। दरअसल, पिछले विधानसभा के दौरान यह सीट भाजपा के पास थी। जिसे कांग्रेस ने छीन लिया था। यहां के विधायक आरिफ मसूद है। कुर्सी पर दांवेदारी के लिए पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह जन्मदिन के बहाने जमकर प्रचार भी कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।