Bhopal News: निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल में मारपीट 

Share

Bhopal News: ठेकेदार से बातचीत कराई जब सिक्योरिटी गार्ड ने घुसने नहीं दिया तो हुई थी नोकझोक, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ सीएम राइज स्कूल पहले चरण में स्वीकृत हुए हैं। उन्हीं में से एक भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हैं। यहां स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें काम करने के लिए मजदूर बाहर से आए हैं। उन्हीं एक मजदूर से स्कूल की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पीट दिया। यह मामला पुलिस थाने भी पहुंचा जिसमें प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इस कारण हुआ था विवाद

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत कन्हैया लाल सिलावट (Kanhaiya Lal Silawat) पिता नेतराम सिलावट उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के ग्राम सोठिया का रहने वाला है। यहां वह निर्माणाधीन सीएम स्कूल (CM Rise School) भवन के नजदीक झुग्गी में रहता है। मारपीट की घटना कन्हैया लाल सिलावट के साथ 25 जून की रात करीब एक बजे हुई थी। वह अपने साथियों अरुण और रोहित के साथ वापस लौटा। वह निर्माणाधीन बिल्डिंग में जाने लगा। तभी उसे सिक्योरिटी गार्ड सचिन और शुभम ने उसे रोक लिया। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जा सकती। उसने ठेकेदार इस्लाम से भी बातचीत कराई। इसकेे बावजूद उसे जाने नहीं दिया। उसने अपना कंबल मांगा तो सिकक्योरिटी गार्ड ने उसकी बाइक (Bike) एमपी—40—एमएक्स—6488 में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने वहां रखे लोहे के सरिए से वार करके उसे जख्मी भी किया। पुलिस ने इस मामले में (मारपीट और तोड़फोड़ का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच साल की बच्ची से गंदी हरकत
Don`t copy text!