Bhopal News: दो विवाहिताओं ने मांगी पुलिस से मदद 

Share

Bhopal News: दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, पुलिस ने अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज किए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ससुराल पक्ष के लोग मायके से दहेज लेकर आने के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करते थे। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने में पहुंचे थे। जिसमें पुलिस ने अलग—अलग दो प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार एक मामला 28 मई 2023 से 16 मई 2024 के बीच का है। जिसकी शिकायत 27 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई। वह टीला जमालपुरा में रहती है। पीड़िता की शादी जनवरी 2023 में करो्द में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उसे पति के अलावा सास मायके से पांच लाख रूपए लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूपए से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 136/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। इसी दूसरे मामले की पीड़िता 10 जून 2023 से 16 मई 2024 के बीच यातना झेल रही थी। शिकायत 33 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह टीटी नगर में रहती थी। पीडिता की जून 2023 में सागर में हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। पीड़िता को पति के अलावा सास, ससुर और ननद परेशान करते थे। आरोपी परिवार दहेज में दस लाख रुपए न मिलने को लेकर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने 137/24 धारा 498 ए/506/34/3/4 में यह प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के लिए जोड़ी रकम को चुराकर बाइक खरीदी
Don`t copy text!