Bhopal News: मंगेतर और उसके माता—पिता पर एफआईआर

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे 20 लाख रुपए, सगाई में दे चुके थे 20 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए का सामान, इस कारण देरी से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। पुलिस ने विवाह तोड़ने पर मंगेतर और उसके माता—पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने की है। आरोपी परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। वह दहेज में 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा था। जबकि पीड़ित परिवार सगाई के वक्त ही 20 लाख रुपए और दस लाख रुपए का सामान दे चुका था।

मां को आ गया था हार्ट अटैक

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में रहती है। पीड़िता की उम्र 26 साल है। उसका रिश्ता नवंबर, 2023 में पश्चिम बंगाल में रहने वाले कारोबारी के बेटे के साथ तय हुआ था। इसके बाद 28 फरवरी, 2024 को सगाई की गई थी। उस वक्त उपहार में बहुत सारा सामान दिया गया था। शादी 15 जुलाई को होना थी। लेकिन, पीड़िता के ससुर ने फोन करके उसके पिता से कहा कि वह अब शादी नहीं करना चाहते हैं। यह सुनने के बाद उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया। पूरा परिवार उनकी जान बचाने में लग गया। उनकी सर्जरी से निपटने के बाद परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने इस मामले में 12 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रकरण 243/24 दर्ज कर लिया है। इसमें आरोपी मंगेतर के अलावा उसके माता—पिता को बनाया गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्स से नेशनल अस्पताल के ओटी टैक्निशियन ने किया बलात्कार
Don`t copy text!