Bhopal News: पति के दोस्त की बुरी नजर और पतियों से परेशान महिलाओं ने पुलिस को बताई आपबीती

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसाओं से जुड़ी है। यह घटनाएं छेड़छाड़ और प्रताड़ना से जुड़ी है। इस संबंध में गौतम नगर, टीलाजमालपुरा और गांधी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक मामले में आरोपी पति का दोस्त है। जबकि दो मामले में आरोपी पति और उसके रिश्तेदार हैं।
पति के दोस्त पर आरोप
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे धारा 354घ के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी अनस खान (Anas Khan) है। पीड़िता की उम्र 35 साल है जो शादीशुदा है। उसने पुलिस को बताया कि पति के साथ उसकी दोस्ती है। दोनों एक साथ काम भी करते हैं। कुछ महीने पहले दोनों बैंगलोर गए थे। आरोपी वहां से लौटकर आ गया है। लेकिन, पति अभी भी वहां से वापस नहीं आया है। आरोपी अक्सर पीड़िता का पीछा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।
मायके में जाकर पीटा

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की शाम लगभग साढ़े सात बजे धारा 498ए/294/323 (प्रताड़ना, गाली—गलौज और मारपीट) का प्रकरण दर्ज हुआ है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति फहीम (Fahim) है। पीड़िता का मायका अब्बास नगर में हैं। पति मैकेनिक का काम करता है। पीड़िता के पिता की तबीयत खराब थी। उसने घर जाने की इच्छा जताई तो फहीम ने भेजने से इंकार कर दिया। लेकिन, चाचा ससुर से बोलकर पीड़िता मायके चली गई। कुछ देर बाद वह ससुराल चला गया। इंकार करने के बावजूद मायके आने पर पति ने उसके साथ मारपीट की थी।
सम्मेलन में हुई शादी
टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात लगभग आठ बजे धारा 498ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति जावेद, सास नसीम, ननद आलिया और एक अन्य हैं। पीड़िता की उम्र 26 साल है। शादी 2019 में सम्मेलन के जरिए जावेद (Javed) के साथ हुई थी। पीड़िता की आठ महीने की बच्ची भी है। आरोपी ने तीन महीने पहले पति मायके छोड़कर चला गया। तभी से वह उसको घर नहीं ले जा रहा। ससुराल में जाने पर परिजनों से अभद्रता की जाती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।