Bhopal News: घरेलू हिंसा के चलते प्रताड़ना की तीन एफआईआर 

Share

Bhopal News: दहेजलोभी परिवारों के खिलाफ इन महिलाओं ने दर्ज कराई है एफआईआर, पुणे में रहने वाले आरोपी परिवार भी शामिल

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार तीन महिलाओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इन मामलों की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की महिला थाना पुलिस कर रही है। सभी मामलों में दहेज प्रताड़ना के चलते हिंसा करने और क्रूरता के आरोप लगे है।

यह है वह आरोपी जिन पर दर्ज हुई है एफआईआर

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहली पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी नई दिल्ली (New Delhi) में स्थित विकासपुरी (Vikaspuri) में शादी हुई है। शादी 2022 में हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। उसको जेवरात और नकदी मायके से नहीं लाने पर पति के अलावा सास—ससुर और देवर कोसते थे। पुलिस ने प्रकरण 268/24 दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरी शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई। वह मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी महाराष्ट्र (Maharashtra) में स्थित पूणे में 2016 में हिंदू रीति से शादी हुइ थी। शादी के बाद पति, ससुर और ननद परेशान कर रहे थे। आरोपी पचीस लाख रूपए की डिमांड करते थे। पुलिस ने प्रकरण 269/24 दर्ज कर लिया है। तीसरी शिकायत 23 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह निशातपुरा में रहती है। उसकी हनुमानगंंज में आरोपी पति के साथ हिंदू रीतियों के अनुसार शादी हुई थी। यह शादी कुछ महीने पहले ही हुई है। उसको पति के अलावा सास और ननद दस लाख रूपए न लाने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने प्रकरण 270/24 दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में तैनात तीन महिला कर्मचारी जख्मी 
Don`t copy text!