Bhopal News: लव, सेक्स और धोखा में एफआईआर

Share

Bhopal News: सात फेरे से पहले बना लिए थे शारीरिक संबंध, शादी की बात आई तो यकीन दिलाने शपथ पत्र देकर फरार हुआ आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, यह कहानी काफी दिलचस्प है। एक युवक, युवती से लव करता था। दोनों ने फेरे लेकर शादी करने की कसमें भी खाई थी। लेकिन, ऐसा होता उससे पहले हनीमून पहले मना लिया। इसके बाद आरोपी, युवती से किनारे करने लगा। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसकी जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता थाने पहुंच गई तो आरोपी ने बकायदा शपथ पत्र बनाया। उसने तारीख भी दी कि वह उसके साथ फेरे लेगा। हालांकि उससे पहले वह फरार हो गया। अब पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां जॉब करते वक्त आरोपी से हुई थी पहचान

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह प्रायवेट जॉब करती है। आरोपी सुनील प्रजापति (Sunil Prajapati) है जिससे उसकी पहचान 2017 में हुई थी। उस वक्त वह न्यू मार्केट (New Market) में जॉब करने जाती थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। युवती के परिजनों को दोनों के बीच संबंधों का पता चल गया। जिसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने बैठकर तय किया कि वह शादी करेंगें। इस बात का यकीन दिलाने के लिए आरोपी ने शपथ पत्र बनाकर तारीख भी दी थी। शादी करने की तारीख 30 सितंबर थी। लेकिन, आरोपी ने ऐसा नहीं किया और भाग गया। जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एसआई मोनिका कुशवाह (SI Monika Kushwah) कर रही है। पुलिस ने प्रकरण 277/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल के भीतर खूनी संघर्ष 
Don`t copy text!