Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Share

Bhopal News: मायके से दहेज न लेकर आने पर ससुराल पक्ष के लोग कर रहे थे प्रताड़ित, आरोपियों में एक परिवार राजस्थान का रहने वाला

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। विवाहिता को पति के अलावा उसके परिजन दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की शिकायत 26 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की नारियल खेड़ा में 15 दिसंबर 2023 में शादी हुई थी। पति के अलावा उसे सास और दो ननद उसे परेशान कर रही थी। आरोपी दहेज में दो लाख रूपए और बाइक की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 177/24 धारा 498—ए/323/ 506/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले की शिकायत 27 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की राजस्थान (Rajasthan) में रहने आरोपी से शादी हुई थी। यह शादी परिजनों की सहमति से 23 जून, 2020 में हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा सास—ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। उससे भी दो लाख रूपए की मांग की जा रही थी। पुलिस ने 178/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: एएसआई समेत तीन के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा
Don`t copy text!