Bhopal News: शराब दुकान पर नौकरी करता है पति, दस साल पहले हुई थी शादी, घरेलू हिंसा से तंग चल रही थी महिला

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को उसके मायके से दहेज लेकर आने के लिए पति के अलावा सास—ससुर और देवर प्रताड़ित करते थे।
इस कारण थाने पहुंचा मामला
महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 35 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। वह कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की दस साल पहले शादी हुई थी। उसकी ससुराल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर (saket nagar) में है।शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। पति शराब की दुकान में जॉब करता है। शादी के बाद से पति के अलावा उसके ससुर, सास देवर उसे परेशान कर रहे थे। इन बातों से तंग आकर उसने मायके में यह बात बताई। परिजनों ने सुलह की काफी कोशिश की थी। जब वह कामयाब नहीं हुई तो उसने मजबूरी में आकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 209/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।