Bhopal News: तीन नव विवाहिताओं की शिकायत पर एफआईआर 

Share

Bhopal News: आरोपियों में दमोह और गंजबसौदा में रहता हैं परिवार, महिला थाना पुलिस कर रही आरोपों की जांच

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। ससुराल में घरेलू हिंसा की शिकार तीन महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। जिसकी प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जांच भोपाल (Bhopal news) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में दो पीड़ित महिलाओं के आरोपी परिवार गंजबसौदा और दमोह जिले में रहता है।

इन मांगों की पूर्ति न होने पर कर रहे थे प्रताड़ित

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहली शिकायत 28 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी 2021 में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति, ससुर, सास और देवर प्रताड़ित करते थे। आरोपियों का कहना था कि उन्हें लोडिंग गाड़ी और रूपए लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 204/24 में प्रकरण कायम कर लिया है। इसी तरह दूसरी शिकायत 27 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की दमोह में हिंदू रीति—रिवाज से 2015 में शादी हुई थी। शादी के बाद से मायके वाले उसे दहेज में पांच लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास—ससुर को बनाया है। पुलिस ने 205/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीसरी शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह जवाहर चौक (Jawaharchauk) में रहती है। पीड़िता की गंजबासौदा में 2011 में शादी हुई थी। विवाह हिंदू रीति—रिवाज से हुआ था। उसे पति के अलावा ससुर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 206/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कांग्रेस नेता के खिलाफ गबन की एफआईआर 
Don`t copy text!