Bhopal News: महाराष्ट्र में रहने वाला पति दहेज में मांग रहा था बारह लाख रुपए, करता था विवाहिता को प्रताड़ित

भोपाल। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। पति पर आरोप है कि वह शादी के बाद मायके से बारह लाख रूपए न लेकर आने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
देरी से हुई थी शादी
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 32 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी महाराष्ट्र में हिंदू रीति—रिवाज से शादी हुई थी। रिश्ता 2023 में तय हुआ था। विवाहिता को उसके पति के अलावा सास प्रताड़ित करते थे। आरोपी पति महाराष्ट्र में अच्छे पद पर नौकरी करता है। वह कहता था कि उसके स्टेट्स जैसा दहेज उसे नहीं मिला। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला को मायके वापस आना पड़ा। इसके बाद आरोपी पति और सास उसे साथ ले जाने तैयार नहीं थे। जिससे तंग आकर विवाहिता ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को गिरफ्तारी का नोटिस पुलिस ने भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।