Bhopal News: शादी के एक साल बाद ही दहेज पर्याप्त न मिलने पर विवाहिता को भेजा मायके, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में आरोपी पति के अलावा तीन अन्य लोग है।
यह बोलकर करते थे प्रताड़ित
महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 31 साल की विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की अहमदाबाद (Ahemdabad) में शादी हुई थी। यह शादी सिंधी समाज (Sindhi Samaj) के रीति—रिवाज से 21 फरवरी, 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे ताने मारता था। उसके अलावा सास—ससुर और ननद भी प्रताड़ित करते थे। अहमदाबाद में रहने वाले आरोपियों ने शादी के बाद विवाहिता को मायके भेज दिया। लेकिन, दोबारा साथ ले जाने को राजी नहीं हुए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी परिवार दहेज मांग रहा था। हालांकि पुलिस ने दहेज से संबंधित मांग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने 192/24 में प्रकरण दर्ज करने की जानकारी जरुर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।