Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। शादी के बाद मायके वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने पति के अलावा सास और ननद को आरोपी बनाया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। पीड़िता प्रायवेट जॉब करती है। पीड़िता की बीना (Beena)  में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2022 में शादी हुई थी। पति भी प्रायवेट जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मायका कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र में है। पीड़िता को शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा सास ननद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिवार ने पहले सुलह की काफी कोशिश की। जिसके लिए परामर्श केंद्र में भी चक्कर काटे। जब आरोपी नहीं सुधरे तो परिवार ने मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया। पुलिस ने 225/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: मां की साड़ी से फंदा लगाकर इकलौती बेटी ने जान दी
Don`t copy text!