Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस थाने में दर्ज कराया मुकदमा 

Share

Bhopal News:मायके से दहेज लेकर न आने पर पर ससुराल पक्ष के लोग कर रहे थे प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किए दो अलग—अलग मुकदमे

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार अलग—अलग दो महिलाओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इन मामलों की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। पति के अलावा परिजन भी मायके से दहेज को लेकर न आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडित करते थे।

यह है वह पीड़ित जो जिन्होंने दर्ज कराया मुकदमा

महिला थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत 36 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता गौतम नगर (Gautam nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 2020 में मुंबई में शादी हुई थी। उसके अलावा सास—ससुर उसको मायके से दस लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर पुलिस थाने में उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 189/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले की शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी बीस लाख रूपए लाने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 190/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल से लौट रही माइनर गर्ल के साथ मॉलेस्टेशन
Don`t copy text!